फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशा मुक्ति को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कंवर भान ने की। खंड शिक्षा विभाग हथीन के नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति काउंसलर सुमन भारद्वाज ने कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की काउंसलिंग की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही नशे से बचने, सकारात्मक सोच रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की आदत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। प्राचार्य कंवर भान ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में करना चाहिए। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग से पवन तथा शिक्षक सुनील कुमार, जयपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, हितेश तंवर और संदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें