फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद में विद्यार्थियों ने उठाए गए विभिन्न मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा संसद में विद्यार्थियों ने उठाए विभिन्न मुद्दे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पृथला में बृहस्पतिवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर जीत दर्ज करने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों ने मंडल स्तर के युवा संसद के कार्यक्रम में अपने विचारों को रखा। युवा संसद में युवा सांसद बने बच्चों ने बड़े जोर-शोर से वर्तमान में देश के समक्ष विभिन्न मुद्दों को उठाया और उनके निदान की रहा भी बताई। नदियों को जोड़ने की परियोजना का विधेयक पारित किया गया। प्रश्नकाल के दौरान देश व समाज से जुड़े विभिन्न विभिन्न मुद्दों पर बात की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद गुरुग्राम की तरफ से जितेंद्र यादव व कृष्ण कुमार बतौर जज उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने विद्यालय प्राचार्य मिथिलेश कुमारी व युवा संसद के आयोजक योगेश कुमार की प्रशंसा करते हुए सफल आयोजन के लिए उनको बधाई दी और युवा सांसदों को लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ व कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सरहना की। इस अवसर पर जिला स्तर पर जिन विद्यालयों ने हिस्सा लिया था, उनके शिक्षक व विद्यार्थी भी दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विमलेश कुमारी, रचना देवी, अशोक बल्यान, रविंद्र पाल, प्रदीप कुमार, कपिल, नरेंद्र शास्त्री, रजनीश, महावीर सिंह, नरेंद्र कुमार, कुलदीप, धर्म सिंह व राजकुमार विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें