फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: समाधान शिविर में छात्रा ने की छेड़छाड़ की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आ रहीं शिकायतें प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही हैं। सोमवार को एक छात्रा ने कॉलेज जाते समय बदमाशों द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत की। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पिता के साथ मारपीट की तथा स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है लेकिन अबतक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिला उपायुक्त ने डीएसपी को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए हैं। समाधान शिविर में सोमवार को 34 शिकायतें आईं जिसमें से 15 का समाधान मौके पर हुआ। उपायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे लापरवाही रवैया छोड़कर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। शिविर में एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम ज्योति सहित जिला के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें