फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने अधिकारियों को नशे के खिलाफ प्रभावी और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान के साथ अवैध कारोबार पर भी लगातार कार्रवाई जरूरी है। एडीसी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से नशा रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर उसे जमीनी स्तर पर लागू करने को कहा। उन्होंने सूचना तंत्र मजबूत करने और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा व खेल विभाग को स्कूल-कॉलेजों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें