फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 1.50 साल बाद भी नहीं लगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
काली मूर्ति से कच्चे तालाब तक बनी सड़क पर समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। शहर में काली मूर्ति से कच्चे तालाब तक बनाई गई सड़क पर करीब डेढ़ साल बाद भी स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गईं। नगर परिषद होडल के पार्षद लखन बघेल ने इस संबंध में सीएम विंडो पर शिकायत की है। उनका कहना है कि लाइटें नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में भय लगता है।
पार्षद ने बताया कि टेंडर में सड़क के साथ स्ट्रीट लाइटें लगाने का भी प्रावधान किया गया था। सड़क का निर्माण हुए करीब डेढ़ साल हो चुके हैं, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार डडवाल की ओर से अब तक लाइटें नहीं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहा कि यह शहर का प्रमुख मार्ग है और यहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। लाइटें नहीं होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। गली में अंधेरा होने के कारण कुछ लोगों ने अपने स्तर पर पहल करते हुए निजी खर्च से स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं।
लोगों से बातचीत

रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी चाहिए। - संतोष कुमार
जब एस्टीमेट में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रावधान था तो अभी तक लाइटें क्यों नहीं लगाई गईं। संबंधित अधिकारियों को इस मामले में जवाब देना चाहिए। - रणवीर नंबरदार
विज्ञापन

सड़क निर्माण को करीब डेढ़ साल हो चुका है, लेकिन अब तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गईं। इसी को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई गई है। - लखन बघेल
रात के समय यहां अंधेरा रहने के कारण बहन-बेटियों को आने-जाने में परेशानी होती है प्रशासन जल्द ही इस पर संज्ञान ले और लाइट लगवाए। - महेंद्र नंबरदार
वर्जन
स्ट्रीट लाइटों के पोल आ चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर सड़क पर स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी जाएंगी, जिसके बाद लोगों को परेशानी नहीं होगी। - सीसपाल कड्डन, चेयरमैन, नगर परिषद, होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें