रास्ते में रोककर मारपीट, जान से मारने की धमकी दी
हथीन। बहीन थाना अंतर्गत गांव आली ब्राहमण निवासी एक महिला की शिकायत पर बहीन थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रास्ते में रोककर उसके और उसके परिजनों के साथ लाठी डंडा व त्रिशूल आदि से मारपीट करने के संदर्भ में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 26 फरवरी को मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है उनमें आलीब्राहमण निवासी प्रेमप्रकाश, राजू उर्फ राजकुमार, मोहर सिंह व एक अन्य शामिल हैं। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मामूली कहासुनी किस बात को लेकर हुई इसके बारे में पता किया जा रहा है। महिला ने अश्लील शब्दों एवं छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस में छेड़छाड़ की धाराएं नही लगाई हैं। संवाद