फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कैमरे में कैद होंगे पत्थरबाज, चोरी पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। ट्रेनों पर पथराव और रेलवे संपत्ति की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ थाना पलवल ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। इसके तहत पलवल रेलवे स्टेशन के 22 किलोमीटर के रेल सेक्शन में आठ ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों से रेलवे सीमा क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

कैमरों की निगरानी से ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं की जांच में भी मदद मिलेगी। फुटेज के आधार पर यह पता लगाने में सहायता मिल सकती है कि ट्रेन पर लगा पत्थर हाई स्पीड ट्रेन के गुजरने से उछलकर लगा या किसी व्यक्ति ने जानबूझकर पत्थर फेंका। इससे घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और संबंधित लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे क्षेत्र में चोरी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में भी कैमरे उपयोगी साबित होंगे। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ने से रेलवे संपत्ति की सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन


वर्जन
आठ ब्लैक स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनसे संदिग्ध लोगों की पहचान करने और पथराव व रेलवे संपत्ति चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। फुटेज से पथराव की घटना के कारणों की जांच करने में भी सहायता मिलेगी। - इंद्राज सिंह नागर, प्रभारी, आरपीएफ थाना पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें