फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच में गड्ढे में लगा पत्थर व पड़ा मलबा दे रहा दुर्घटना को निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। माल गोदाम रोड पर सीवर का ढक्कन टूटा होने के बाद उसे ढकने के लिए लगाया गया पत्थर अब लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बनने लगा है। पत्थर के कारण यातायात व्यवस्था भी ठप हो रही है। एक तरफ सड़क पर सीवर के गड्ढे में लगा पत्थर तथा दूसरी तरफ पड़ा मलबा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

माल गोदाम रोड काफी व्यस्त रोड है तथा अभी यहां दशहरा मैदान में बलदेव छठ मेला भी चल रहा है। ऐसे में रोड पर देर रात तक लोगों का आवागमन रहता है। उसके बाद भी यहां रोड पर सांची ग्रीन के सामने एक सीवर का गड्ढे को सही से ढकने के बजाय उसमें एक बड़ा पत्थर लगा दिया गया है। साथ ही वहां आसपास सड़क पर ही मलबा डाल दिया गया है। जिससे कई बार यहां वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। रात को लाइट नहीं होने के कारण यह बेहद खतरनाक है। दुकानदार श्याम ने बताया कि इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इसका समाधान जल्द नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता हैै।
इस बारे में एसडीएम जितेंद्र गर्ग का कहना है कि वे जानकारी लेंगे तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को बोलकर इसका समाधान जल्द कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें