हथीन। स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने उटावड में नाकाबंदी कर एक युवक को 528 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।
टास्क फोर्स के प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि वह टीम के साथ उटावड़ चौक पर थे। गुप्तचर ने जानकारी दी कि एक तस्कर अवैध नशीली दवाई के कैप्सूल बेचने के प्रयास में है। सूचना पर राजपत्रित अधिकारी सिंचाई के उपमंडल अधिकारी रियाज को बुलाया। सहकारी बैंक के पास शोएब निवासी उटावड को पकड़ लिया। उसकी जांच में 65 कैप्सूल के सील बंद पत्ते बरामद हुए। पत्तों पर नशीली दवाई के साल्ट लिखे हुए मिले। 66 पत्तों में कुल 528 कैप्सूल बरामद हुए। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को उटावड़ थाना पुलिस को सौंप दिया। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद