फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एसटीएफ ने दो फरार बदमाश किए गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में एसटीएफ ने दो फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो दुष्कर्म और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे। पहली गिरफ्तारी मुश्ताक की हुई जिस पर 2022 में बहीन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला दर्ज था। उसे नूंह जिले के मांडीखेड़ा गांव से पकड़ा गया और बहीन थाना पुलिस के हवाले किया गया। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 22 फरवरी 2025 को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दूसरी गिरफ्तारी प्रेम सिंह उर्फ टल्लू, निवासी बढ़ाम गांव की हुई। उस पर हत्या के प्रयास अवैध हथियार रखने और एससी/एसटी एक्ट के तहत कुल सात मामले दर्ज हैं। उसे सौंदहद गांव से गिरफ्तार कर संबंधित थानों के हवाले किया गया। एसटीएफ की टीम का नेतृत्व इंचार्ज अनिल छिल्लर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें