फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: वकीलों की समस्याओं के निवारण के लिए उठाए जाएंगे कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन हथीन के नवनिर्वाचित प्रधान मोहम्मद इकबाल जराली का सदस्यों ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। बार एसोसिएशन हथीन के नवनिर्वाचित प्रधान मोहम्मद इकबाल जराली ने कहा कि वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों से समन्वय कर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी वकीलों को चैंबर उपलब्ध कराने के लिए चैंबर निर्माण योजना का विस्तार कराया जाएगा। इसके अलावा कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। नवनिर्वाचित प्रधान का बार एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान वकीलों ने कोर्ट परिसर में पर्याप्त चैंबर, पेयजल, पार्किंग और स्वच्छता समेत अन्य समस्याओं को उनके सामने रखा। वकीलों ने बताया कि इन बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


मोहम्मद इकबाल जराली ने कहा कि वकीलों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास किया जाएगा। कोर्ट परिसर में बुनियादी ढांचे के विस्तार और रखरखाव के लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार और अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों में सभी सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें