संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर के आगरा चौक स्थित महर्षि दयानंद चौक पर खड़ी कृष्ण-अर्जुन की प्रतिमा 24 अक्तूबर को ट्रेलर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां लगाई गई लाइट और चहारदीवारी को भी नुकसान पहुंचा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनींदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चौक पर नगर परिषद की ओर से करीब 1.33 करोड़ रुपये से कृष्ण-अर्जुन और विशाल शंख की प्रतिमाएं स्थापित कराई गई थीं। जून में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने इनका अनावरण किया था। पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई जारी है।