फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जर्जर अग्निशमन कार्यालय में काम कर रहे कर्मी

विज्ञापन
वर्तमान में अग्निशमन कार्यालय
विज्ञापन
दो साल पहले जर्जर घोषित हो चुका पुराना अग्निशमन कार्यालय
विज्ञापन

भूमि पूजन के एक साल बाद भी नहीं शुरू हुआ अग्निशमन कार्यालय का निर्माण
हेमंत शर्मा

पलवल। शहर में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए अत्याधुनिक अग्निशमन कार्यालय का भूमि पूजन हुए लगभग एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन जिस भूमि पर भूमि पूजन किया गया था, वहां अब तक निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ है। इसके चलते अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर के मुख्य बाजार स्थित पुराने कार्यालय से ही काम करना पड़ रहा है।

नया अग्निशमन केंद्र हुड्डा सेक्टर-2 में करीब 1.5 एकड़ भूमि पर बनाया जाना प्रस्तावित है। नए केंद्र का उद्देश्य आगजनी की घटनाओं के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को जाम से बचाते हुए जल्द घटनास्थल तक पहुंचाना है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण योजना अभी जमीन पर नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन


वर्तमान में अग्निशमन विभाग का कार्यालय कमेटी चौक के पास मुख्य बाजार क्षेत्र में है। मिनार गेट से कमेटी चौक तक अतिक्रमण और जाम के कारण आगजनी की घटनाओं के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नए अग्निशमन केंद्र का निर्माण जल्द शुरू होना जरूरी है।

14 सितंबर 2025 को हुआ था भूमि पूजन
नए अग्निशमन केंद्र के लिए आवंटित भूमि पर 14 सितंबर 2025 को भूमि पूजन किया गया था। इस अवसर पर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम, तत्कालीन उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे थे। कमेटी चौक स्थित अग्निशमन विभाग के पुराने कार्यालय भवन को पीडब्ल्यूडी विभाग करीब दो साल पहले जर्जर घोषित कर चुका है। इसके बावजूद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी इसी भवन से काम करने को मजबूर हैं। कार्यालय की छत और अन्य हिस्सों से कई बार प्लास्टर गिर चुका है, जिससे यहां कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है।

अभी अग्निशमन विभाग को नहीं मिली जमीन
नए अग्निशमन कार्यालय का निर्माण एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) द्वारा किया जाना है। अभी तक एचएसवीपी ने अग्निशमन विभाग को भूमि औपचारिक रूप से हैंडओवर नहीं की है। भूमि हैंडओवर होने के बाद अग्निशमन विभाग की ओर से भवन निर्माण के लिए एचएसवीपी को राशि उपलब्ध कराई जाएगी।



वर्जन
निर्माण को लेकर संबंधित विभाग को कई बार रिमाइंडर दिए जा चुके हैं। जल्द ही नए अग्निशमन कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-नवीन, उपदमकल केंद्र अधिकारी

नए अग्निशमन कार्यालय के लिए निर्धारित भूमी मे से करीब 1500 गज भूमि पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण करने वालों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही जमीन से अतिक्रमण हटवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विकास ढांडा, ईओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें