फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वकर्मचारी संघ की हड़ताल में हिस्सा लेंगे 20 करोड़ मजदूर व कर्मचारी

Wed, 24 Aug 2016 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों की अखिल भारतीय फेडरेशन के आह्वान पर होने वाली दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक व अभूतपूर्व होगी। इस हड़ताल मे 20 करोड़ मजदूर व कर्मचारी भाग लेंगे। जिसमें हरियाणा के सरकारी, अर्ध सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर पालिकाओं, निगमों, विश्वविद्यालयों व केंद्र सरकार की ओर से संचालित परियोजनाओं में कार्यरत पांच लाख कर्मचारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने यह दावा पलवल के बिजली एक्सईएन कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। वार्ता में उनके साथ जिला प्रधान रमेशचंद, सचिव बनलारी लाल, ब्लॉक प्रधान जितेंद्र तेवतिया, बिजली यूनियन के नेता हनुमान पाठक, यूनिट प्रधान राजेश शर्मा थे। उन्होंने कहा कि दो सितंबर की हड़ताल की तैयारियों को लेकर आज राज्य स्तर पर पांच जत्थों ने फील्ड में कर्मचारियों से सीधा संपर्क करने के लिये कर्मचारी सभाएं करनी शुरू कर दी हैं। इसके तहत बिजली विभाग में गेट मीटिंग की और उसके बाद जिला कार्य कार्यकारिणी की मीटिंग सिविल अस्पताल में की गई। इसमें पलवल, होडल, हथीन व हसनपुर खंडो एवं विभागीय यूनियनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मीटिंग मे दो सितंबर की हड़ताल मे बढ़ चढ़कर शामिल होने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार पूर्व यूपीए सरकार की नवउदारीकरण, निजीकरण, आउटसोर्सिंग की नीतियों को तेजी से लागू कर रही है।

इन नीतियों से पैदा होने वाले आक्रोश को कमतर करने के लिए जाति व धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग में मात्र 14 प्रतिशत बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। कल प्रदेश के कर्मचारियों की ओर से सातवें वेतन आयोग क्रियान्वयन कमेटी को सर्व कर्मचारी संघ अपने सुझावों को भेजेगा। राज्य की आर्थिक स्थिति व प्रति व्यक्ति आय को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों से 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ राज्य कर्मचारियों को देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें