संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) की ओर से 21 अक्तूबर को जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के लिए खेल सामग्री वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त एवं एमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि समारोह दोपहर तीन बजे शुरू होगा। इसके तहत नूंह खंड में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर नमक, तावड़ू में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावड़ू-2, पुन्हाना में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुन्हाना-2, नगीना में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और फिरोजपुर झिरका में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को वितरण केंद्र बनाया गया है।