फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 212 सरकारी स्कूलों में पहुंची खेल सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है। उपमंडल के 212 सरकारी स्कूलों को खेल सामग्री वितरित की गई है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे एजाज खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से 40 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को दो वॉलीबॉल, दो पोल और एक नेट दिया गया है। वहीं, 62 माध्यमिक विद्यालयों को दो-दो फुटबॉल वितरित की गई हैं। इसके अलावा 110 प्राथमिक विद्यालयों को एक-एक फुटबॉल दी गई है। इस तरह उपमंडल के अलग-अलग स्तर के 212 सरकारी स्कूलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें