फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खेलो मेवात 2.0 के तहत आठ ब्लॉक में खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले में युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलो मेवात 2.0 के तहत आठ ब्लॉकों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और बैडमिंटन को शामिल किया गया है। क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाया। इंडरी में स्थानीय टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, नूंह ब्लॉक में रहना की टीम विजेता रही, जबकि फिरोजपुर नमक ने सालंबा और झिमरावट ने ख्वाजलिकां की टीम को हराया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। एसीयूटी अमितेज पांगती ने कहा कि खेलो मेवात 2.0 का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। इससे ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल कौशल निखारने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न ब्लॉकों में स्टेडियम, खेल मैदानों और शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें