फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फावड़े से हमला कर पत्नी का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव असावटी में पति ने कथित तौर पर फावड़े से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीटे जाने के दौरान महिला के पैर में भी चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, बुलंदशहर के बिछट सुजानपुर निवासी रविशंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन हेमलता की शादी एक साल पहले असावटी निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। आरोप है कि 19 अक्तूबर की रात प्रवीण ने हेमलता पर वार किए। गंभीर हालत में पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में महिला के सिर पर पांच सेंटीमीटर का घाव और बाएं घुटने व जांघ में दर्द-सूजन दर्ज की गई। जांच के दौरान मिली सीटी रिपोर्ट में घुटने की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें