फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। अलीगढ़ से दिल्ली जा रहे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा चांदहट थाना क्षेत्र में अहमदपुर गांव से करीब 10 किलोमीटर आगे रहीमपुर पुल (यमुना पुल) के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अलीगढ़ निवासी यासिन (50) की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के छोटे भाई शमसुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक चालक ने ऑटो के साथ-साथ चार से पांच वाहनों को भी टक्कर मारी थी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ऑटो में 6 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें