फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र के रेवासन गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 16 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे हुआ। रेवासन निवासी इरफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे फरहान के साथ गांव से बीपीएल कॉलोनी की ओर पैदल जा रहा था। दोनों सड़क किनारे कच्ची बरम पर चल रहे थे। पलटू की पुलिया के पास सड़क पार कर पुलिया की तरफ पहुंचे तो नूंह की ओर से तेज रफ्तार कार आई और फरहान को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार का पहिया फरहान के पैर के ऊपर चढ़ गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को नूंह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर किया गया। बाद में उसका इलाज निजी अस्पताल में भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें