संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। समाज सुधार जमात की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को शाही जामा मस्जिद फिरोजपुर झिरका में मुफ्ती साकिर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20 जून 2026 को सद्भावना मंडप भवन, नवाब शमशुद्दीन पार्क फिरोजपुर झिरका में आयोजित होने वाली हल्के की बड़ी बैठक को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मौजूद जमात के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और राय रखी। सभी सदस्यों की बात सुनने के बाद मुफ्ती साकिर ने सर्वसम्मति से लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। बैठक में तय किया गया कि 20 जून को होने वाली बड़ी बैठक के प्रचार-प्रसार के लिए चार अलग-अलग कमेटियों का गठन किया जाएगा। ये कमेटियां क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जिम्मेदार एवं प्रभावशाली लोगों से संपर्क करेंगी तथा उन्हें बैठक में शामिल होने का निमंत्रण देंगी।