फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने थाना बहीन क्षेत्र से एक आरोपी को 53 ग्राम स्मैक हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हनीश खान ने बताया कि 29 अगस्त को पुलिस ने गांव कोट पेट्रोल पंप के पास गंदे नाले के नजदीक एक बाइक सवार को काबू किया, जिसकी पहचान तसलीम निवासी गुराक्सर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 53 ग्राम स्मैक हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना बहीन में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में भी खुलासा किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी गहन अनुसंधान जारी है और आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें