संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में स्मैक तस्कर और नशीले इंजेक्शन के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव के अनुसार, एएसआई सिराजुद्दीन अपनी टीम के साथ बहीन क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरानसूचना के आधार पर कोट-आली मोड़ पर दबिश देकर नूंह जिले के गांव पटाकपुर निवासी अलताफ हुसैन को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं, 34 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी रामबीर से पूछताछ के बाद पुलिस ने इंजेक्शन उपलब्ध कराने के आरोपी देवकीनंदन, निवासी रेलवे रोड, छाता (मथुरा) को भी गिरफ्तार कर लिया।।