फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रोड शो के दौरान नहीं लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Sat, 21 Sep 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच में हुआ खुलासा, असली और एडिटिड वीडियो का पुलिस ने किया मिलान
विज्ञापन


थाना प्रभारी बोले - साइबर सेल ने ध्वनि सॉफ्टवेयर का भी किया उपयोग, कंप्यूटर और मोबाइल पर बार-बार सुने गए नारेसंवाद न्यूज एजेसी
हथीन। कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद ईसराईल के रोड शो में 12 सितंबर को गांव रुपाड़ाका में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगे थे। इसकी रिपोर्ट इलाके के थाना प्रभारी ने एसपी को भेजी है। उटावड थाना प्रभारी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने वीडियो क्लिप को कंप्यूटर एवं मोबाइल पर चेक किया है। साइबर सेल ने ध्वनि सॉफ्टवेयर का भी उपयोग किया। क्लिप को कई बार सुना गया, इसमें पता चला कि वीडियो में चौधरी ईसराईल जिंदाबाद के नारे लगे थे। पाकिस्तान जिंदाबाद का कोई नारा नहीं लगाया गया था। वास्तविक वीडियो में कोई देश विरोधी नारे नहीं लगे पाए गए।
वीडियो की जांच के बाद अब अज्ञात पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस उन लोगों का पता कर रही है जिन्होंने वास्तविक वीडियो से छेड़छाड़ की है। इस संदर्भ में उटावड थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है। पुलिस जांच का खुलासा होने अब उन लोगों में भी हड़कंप मच गया है, जिन्होंने वीडियो की वास्तविकता की बिना पुष्टि किए वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी चंद्र मोहन ने कहा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख न डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाए। अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें