फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छह हजार बच्चों ने नशा न करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। सेवा पखवाड़े के तहत शिक्षा विभाग ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय बूराका में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसडी कॉलेज पलवल की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंगला ने कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों को नशे के प्रति सचेत किया। साथ ही नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। खंड हथीन के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि खंड के 75 विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को नशा मुक्ति अभियान में जोड़ा गया है। खंड के छह हजार बच्चों ने नशा से दूर रहने की शपथ ली। इस अवसर पर स्पेशल टीचर सुनील कुमार, प्रिंसिपल प्रह्लाद सिंह, सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्रीचंद, अनिता मलिक, कविता एवं मुग्धा आदि भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें