फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आठ मामलों में छह तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल/होडल/हथीन। जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आठ मामलों में कार्रवाई करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। क्राइम ब्रांच व थानों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई में रोहता पट्टी होडल निवासी मनीष, कन्हैया लाल, सोनू उर्फ सुमित, भगवत, रोहतास और शेरा उर्फ शेर सिंह को काबू किया। वहीं, मंडकोला निवासी महेश और बामनीखेड़ा निवासी हरेंद्र पुलिस की भनक पाकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई में शराब की 11 बोतल, नौ अद्धा, 269 पव्वे, 14 बियर बोतल और 6 पेटी (72 बोतल) देशी शराब बरामद की। इसके अलावा, बामनीखेड़ा से 87 पव्वे शराब भी मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें