फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सरपंच पर दुष्कर्म के आरोप मामले में एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने सरपंच समेत तीन लोगों पर ब्लैकमेल के आरोप लगाए थे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



होडल। राशन कार्ड ठीक कराने के बहाने महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने और रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने एक सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में वायरल हुए कथित आपत्तिजनक ऑडियो की जांच के लिए एसपी दीप्ति गर्ग ने एसआईटी गठित की है। मामले की जांच डीएसपी रतनदीप बाली के नेतृत्व वाली एसआईटी करेगी।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में राशन कार्ड ठीक कराने के सिलसिले में वह सरपंच देवी के संपर्क में आई थी। आरोप है कि सरपंच अपने साथी गजेंद्र के साथ उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद अश्लील वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले सरपंच अपने एक अन्य साथी रवि भारद्वाज के साथ होडल पहुंचा और पुरानी रिकॉर्डिंग मिटाने का झांसा देकर उसे उजीना ड्रेन के पास एक होटल में ले गया। वहां भी जबरदस्ती करने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि हाल ही में उसकी रिकॉर्डिंग से छेड़छाड़ कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें