संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्यक्रम संशोधित करते हुए समय सीमा बढ़ा दी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि अब अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी। दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस और उनके निस्तारण की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। यदि नाम नहीं है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करें।