फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : जिले में 87,981 प्रपत्र प्राप्त<bha>;</bha> 8,054 मामले लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने बताया कि नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना विधानसभा क्षेत्रों में अब तक कुल 87,981 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें 7,998 प्रपत्र-6, 72,089 प्रपत्र-7 और 7,894 प्रपत्र-8 शामिल हैं। इनमें से 78,205 प्रपत्र स्वीकार किए जा चुके हैं, जबकि 1,722 निरस्त हुए हैं। वर्तमान में 8,054 प्रपत्र लंबित हैं, जिनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


अभियान के तहत जिले में 1,80,088 नोटिस जारी किए गए, जिनमें 1,80,003 वितरित हो चुके हैं। इनमें से 1,55,482 मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 24,539 मामले लंबित हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने मतदाता सूची के अंग्रेजी संस्करण में नामों से जुड़ी अल्फान्यूमेरिक और विशेष अक्षरों की त्रुटियों को प्राथमिकता से ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोटो सत्यापन कार्य की भी समीक्षा की। 5,88,645 मतदाताओं में से 5,65,055 की फोटो अपलोड हो चुकी हैं और 4,93,230 फोटो बीएलओ द्वारा अनुमोदित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें