फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को केंद्र से जल्द मंजूरी के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना को पीआईबी की मंजूरी के बाद तैयार हुआ कैबिनेट नोट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन से ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को केंद्र सरकार से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने इस परियोजना से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। केंद्र में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की मंजूरी के बाद कैबिनेट की मंजूरी के लिए नोट तैयार हो गया है। कैबिनेट नोट व विस्तृत कार्ययोजना प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजे जाने की सूचना है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कभी भी रूट को हरी झंडी मिल सकती है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।





यह रूट सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक प्रस्तावित है। 7.5 किलोमीटर के इस एलिवेटेड कॉरिडोर में पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जो सेक्टर-61, 70, 122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) होंगे। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कृष्ण करुणेश ने बताया कि निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनेक्टिविटी और लाभ

यह नया मेट्रो रूट गाजियाबाद से जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक प्रस्तावित आरआरटीएस से भी जुड़ेगा। इससे ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। वर्तमान में ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र में केवल ई-सिटी बस सेवा ही सार्वजनिक परिवहन के रूप में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें