फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट उधार देने से मना करने पर मारी गोली: दुकानदार के दोनों पैरों को बनाया निशाना, हथियार लहराते हुए भागे हमलावर

Sun, 27 Sep 2026 05:17 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

रविवार सुबह किठवाड़ी में मांस विक्रेता वसीम को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। उधार मांस न देने पर कहासुनी के बाद हमला हुआ। वसीम गंभीर है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के किठवाड़ी रेलवे फाटक फ्लाईओवर के नजदीक रविवार सुबह मीट विक्रेता को गोली मारने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए दो युवकों ने दुकान के बाहर खड़े मीट विक्रेता वसीम के दोनों पैरों में गोली मार दी और हथियार लहराते हुए भाग गए। वसीम की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन

किठवाड़ी चौकी प्रभारी एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में प्रवीण शर्मा और गुल्ली के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने मीट उधार मांगा था। मना करने पर कहासुनी हुई थी और उन्होंने देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान और शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार सुबह वसीम बेटे के साथ दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान हुई फायरिंग के बाद वह जमीन पर गिर गया। बेटे ने उसे संभालते हुए शोर मचाया। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें