फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने शिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन जिला पलवल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नूंह सगीर अहमद की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव में सर्वसम्मति से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंधोंप के प्राचार्य शिव कुमार गर्ग को जिला अध्यक्ष चुना गया। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत और चुनाव पर्यवेक्षक सगीर अहमद ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार गर्ग ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के कई अधिकारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें