फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति दूत युवा साइकिल यात्रा पलवल पहुंची

Mon, 23 Sep 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दिल्ली से 13 सितंबर को शुरू हुई शांति दूत युवा साइकिल यात्रा सोमवार को पलवल पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा के यहां पहुंचने से संबंधित कार्यक्रम स्थानीय सेवा केंद्र की संचालक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी राजबहन के नेतृत्व में आयोजित किए गए।


साइकिल यात्रा में शामिल युवाओं ने शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर युवा वर्ग को जागरूक किया। यात्रा का उद्देश्य मूल्य निष्ठ समाज का उत्थान, महिला सम्मान व सशक्तिकरण है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोगों व प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पलवल की टीम ने साइकिल यात्रा का पलवल ओम शांति भवन पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें