फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, गर्भपात के बाद घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में एक युवती के साथ तीन साल तक यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने घर में रखा और उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हुई, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सात लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक से उसकी मुलाकात गांव की एक दुकान पर हुई थी। युवक उसे शादी का वादा करके अपने घर ले गया। वहां उसने युवती को नशीला पदार्थ देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही, तो आरोपी व उसके परिवार ने उसे धमकाया और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। गदपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी व माता-पिता समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें