जानकारी के अनुसार, परिवार बकरी पालन का कार्य करता है और रविवार शाम रोज की तरह बकरी के दूध से लस्सी तैयार की गई थी। लस्सी पीने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले बुजुर्ग दंपती की हालत खराब हुई, इसके बाद अन्य दंपती और उनके तीनों बच्चों को भी तेज उल्टियां होने लगीं। ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजनों ने आशंका जताई है कि दूध में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट हुई हो सकती है, जबकि पीड़ित सोनू का कहना है कि एक बकरी दिन में बीमार थी और संभव है उसने चराई के दौरान कोई जहरीला पदार्थ खा लिया हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चांदहट थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।