फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी का दूध बना 'विष': लस्सी पीने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, उल्टी, घबराहट और बेहोशी जैसे थे लक्षण

Mon, 20 Jul 2026 10:29 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

चांदहट गांव में बकरी के दूध से बनी लस्सी पीने के बाद एक परिवार के सात सदस्य बीमार हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूध में जहरीले पदार्थ की आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल जिले के चांदहट गांव में बकरी के दूध से तैयार लस्सी पीने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य अचानक बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, घबराहट और बेहोशी जैसी शिकायत होने पर परिजन तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, रेफर किए जाने के समय दो बच्चों और एक बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परिवार बकरी पालन का कार्य करता है और रविवार शाम रोज की तरह बकरी के दूध से लस्सी तैयार की गई थी। लस्सी पीने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले बुजुर्ग दंपती की हालत खराब हुई, इसके बाद अन्य दंपती और उनके तीनों बच्चों को भी तेज उल्टियां होने लगीं। ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि दूध में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट हुई हो सकती है, जबकि पीड़ित सोनू का कहना है कि एक बकरी दिन में बीमार थी और संभव है उसने चराई के दौरान कोई जहरीला पदार्थ खा लिया हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चांदहट थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें