पलवल। बदनाम करने की नीयत से पति के मोबाइल पर पत्नी के बारे में अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। गदपुरी थाना पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच अधिकारी हनीश खान के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि नूंह जिले के सिरौली गांव निवासी साहिल चौधरी ने उसकी बेटी के वैवाहिक जीवन को बर्बाद करने व बदनाम करने की नीयत से उसके पति के फोन पर अश्लील मैसेज भेजे हैं। आरोपी ने पीड़ित की बेटी के पति से फोन पर भी बात कर उसके बारे अश्लील बातें कीं और जान से मारने की धमकी दी। ब्यूरो