फोटो - एयरपोर्ट से हज यात्रा के लिए रवाना होते हज यात्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हर साल की तरह इस बार भी ईद-उल-अजहा से पहले हज यात्रा का सिलसिला शुरू हो चुका है। बुधवार को मेवात के कई हज यात्रियों को लेकर दूसरी फ्लाइट दिल्ली से सऊदी अरब के लिए रवाना हुई। हज पर जाने वाले यात्रियों को अपनों ने हवाईअड्डे पर विदा किया।
एयरपोर्ट पर हाजियों की चहल-पहल साफ दिखाई दी। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर दुआओं के साथ विदा कर रहे थे। रेवासन गांव से सरपंच पद के प्रत्याशी इरफान ने बताया कि जिले के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में लोग हज यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म में हज यात्रा को बेहद पवित्र माना जाता है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह जिंदगी में एक बार हज जरूर करें। इरफान ने बताया कि उनके परिवार से ही 11 लोग एक साथ हज के लिए गए हैं, जिनमें मालब गांव के पूर्व सरपंच साबिर हुसैन भी शामिल हैं। हज पर गए सभी यात्री 5 जून को वापस लौटेंगे।