फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एसडीएम ने समाधान शिविर में बुजुर्गाें को पेंशन का दिया तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। शहर के पुन्हाना मोड़ स्थित लघु सचिवालय के सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम बेलिना लोहान ने काफी समय से पेंशन को लेकर घूम रहे दिव्यांग व बुजुर्गों की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही निवारण करवाया। लंबित शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम बेलिना लोहान ने समाधान शिविर में गांव सेवली सहीराम, शीशपाल होडल, राकेश होडल की बुढ़ापा पेंशन तथा होशियार होडल की दिव्यांग पेंशन के अलावा तीन महिलाओं की की चली आ रही समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्परता से समाधान करवाने के निर्देश दिए। शहर में अतिक्रमण की शिकायत पर नगर परिषद के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में बिजली समस्याओं से संबंधित आई शिकायतों को लेकर एसडीएम बेलिना लोहान ने शिकायत पर संबंधित विभाग को निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए इसके अलावा समाधान शिविर में आई प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें