फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रंजिश में स्कूली छात्र को बाइक से कुचला, गंभीर घायल, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




होडल। गांव पैंगलतू में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक ने स्कूल के छात्र को पीछे से टक्कर मारकर उसके ऊपर कई बार बाइक चढ़ा दी। इस घटना से स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल छात्र को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां से घायल को पलवल के अस्पताल में रैफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव पैंगलतू निवासी नरवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंकित के साथ भट्टे पर ईंट भरते समय उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर अंकित उससे रंजिश रखने लगा। शिकायत में बताया कि 26 मई को लगभग 12 बजे बेटा आदर्श स्कूल से लौट रहा था। इसी दौरान मौका पाकर अंकित ने बेटे आदर्श को बाइक से पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण वह नीचे गिर गया। बेटे के नीचे गिरने के बाद भी अंकित ने चार से पांच बार अपनी बाइक उसके बेटे पर चढ़ा दी, जिसके कारण बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें