संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मत्स्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए वेलफेयर ऑफ शेड्यूल कास्ट फैमिली अंडर फिशरीज सेक्टर स्पेशल कंपोनेंट योजना के तहत वर्ष 2026-27 में अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देना और लाभार्थियों की आय में वृद्धि करना है।
जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष व आगामी वर्षों की पट्टा राशि, मछली व मछली उत्पादों के विक्रय हेतु रेहड़ी, गैस, चूल्हा व बर्तन, तथा खाद-खुराक की खरीद पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। उपायुक्त ने पात्र किसानों से योजना का लाभ उठाकर मत्स्य पालन को अपनाने की अपील की है।