फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पहाड़ी गांव की सरपंच प्रियंका निलंबित, पंचायत के कामकाज से हटाया

Tue, 09 Sep 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने गांव पहाड़ी की सरपंच प्रियंका को निलंबित कर दिया है। जिला उपायुक्त ने उनका निलंबन जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा की जांच रिपोर्ट के आधार पर किया है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पहाड़ी गांव निवासी मानसिंह ने सात जनवरी 2025 को जिला समाधान शिविर में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि सरपंच प्रियंका ने झेरे वाली जोहड़ से मिट्टी खुदवाकर शोभानकी नामक जोहड़ के स्थान पर भरत बिना अनुमति के कराया। उक्त जोहड़ राजस्व रिकॉर्ड में जोहड़ है।
जोहड़ की भूमि पर डी प्लान से जनरल चौपाल का निर्माण कराया गया। बीपीएल प्लॉटों के लिए कंक्रीट के रास्तों का निर्माण कराया। ग्राम पंचायत को वित्तीय हानि पहुंचाई। इस आधार पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने सरपंच के खिलाफ रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त वशिष्ठ ने आदेश में कहा कि सरपंच प्रियंका से कार्यभार लेकर बहुमत वाले पंच को सौंपा जाए। निलंबित सरपंच की नियमित जांच हथीन के एसडीएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें