फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सोमवार को लक्ष्मण सिंह मेहलावत क्रिकेट अकादमी में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने रिंकू सिंह क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। रिंकू सिंह क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 258 रन बनाए। टीम की ओर से वेदांश रावत ने 76, अश्वनी ने 55 और विपिन रावत ने 47 रन बनाए। सरस्वती अकादमी की ओर से राहुल भारद्वाज और हिमांशु ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने 37.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से आदी भायना ने 30 गेंदों पर 60 रन की तेजतर्रार पारी खेली। ओमकार शर्मा ने 53 और विवेक बघेल ने 27 रन बनाए, जबकि भगवत सिंह 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें