फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: काम पर नहीं लौटे तो सफाई कर्मियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। पांच सितंबर तक काम पर लौटने के लिए दिए गए नोटिस के बावजूद ड्यूटी जॉइन नहीं करने वाले 21 सफाई कर्मियों को नगर पालिका फिर से नोटिस देगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका और जिला प्रशासन ने हड़ताल पर बैठे कर्मियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक काम पर नहीं लौटने और कचरा उठान में बाधा डालने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। कर्मियों को जारी किए गए नोटिस का जवाब भी देना होगा। नगर पालिका कर्मियों ने नोटिस नहीं लिया है। पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि अब नोटिस चस्पा किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से कचरा उठान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें