फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चार दिन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग यूनियन की ओर से 6 अगस्त से चल रही राज्यव्यापी हड़ताल को चार दिन और बढ़ा दिया गया है। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हड़ताल को अब 12 से 15 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल की अवधि बढ़ने से शहरवासियों की चिंता और बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं आने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बस अड्डा क्षेत्र, मीनार गेट बाजार और जिला नागरिक अस्पताल के सामने सहित कई स्थानों पर कूड़ा जमा है। गंदगी के कारण स्थानीय लोग पहले ही परेशान हैं और अब हड़ताल की समय सीमा बढ़ने से सफाई व्यवस्था और बिगड़ने की आशंका है। लोगों का कहना है कि लगातार कूड़ा जमा होने से दुर्गंध और गंदगी के साथ-साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं, हड़ताल के चलते सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें