फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खाना बनाते समय तंग करने पर साधु ने ईंट से हमला कर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- साधु को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या की वारदात का किया खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बस अड्डा स्थित रोडवेज बस में बनाए गए रैन बसेरे में सोने वाले व्यक्ति ने खाना बनाते समय साधु को तंग किया। जिसपर गुस्सा होकर साधु ने उसकी ईंट से हमला कर हत्या कर दी। बुधवार को आरोपी साधु की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारण का खुलासा हुआ। आरोपी साधु ने पूछताछ में अपना नाम संजीत दास बताया। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने आरोपी साधु को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार यूपी के अलीगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक मनोज कुमार ने शिकायत दी है कि वह बस अड्डा स्थित रोडवेज बस में बनाए गए रैन बसेरे में रोजाना सोने के लिए आता है। रात के समय अन्य व्यक्ति भी रैन बसेरे में सोते हैं। रैन बसेरे में रहने वाला एक व्यक्ति शाम के समय बस अड्डे के समीप एक साधु के पास चला गया। कुछ देर बाद उसे झगड़े का शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंच गया। उसने देखा कि साधु व व्यक्ति के बीच में कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान साधु ने व्यक्ति को ईंट फेंक कर मारी। ईंट लगने से व्यक्ति के सिर में चोटें आईं। उसके बाद साधु ने उसपर डंडा से हमला किया और मौके से भाग गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया। वह अपना स्थाई पता बताने में गुमराह कर रहा है। आरोपी ने बताया कि वह खाना बना रहा था, उसी दौरान व्यक्ति उससे बहस करने लगा। उसे भगाने के लिए ईंट फेंकी थी, जो उसके सिर में लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें