संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही महिला के कमरे से तीन लाख रुपये नकद और सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहलडन्नद बदरपुर निवासी नेहा ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से गढ़ी मोड़ स्थित बटन वाला बाग के पास आदर्श कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही हैं। करीब एक सप्ताह बाद रात को अपने कमरे पर पहुंचीं तो अलमारी में रखे तीन लाख रुपये और सोने की अंगूठी गायब थी।
नेहा ने बताया कि कमरे के मुख्य दरवाजे के साइड का शीशा टूटा हुआ था। आशंका है कि चोर ने टूटे शीशे के रास्ते हाथ डालकर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोली। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से नकदी और सोने की अंगूठी चोरी कर ली। महिला के मुताबिक अलमारी की दूसरी चाबी भी कमरे के अंदर ही रखी हुई थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।