फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर घर में लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग डबचिक पर्यटन केंद्र के पास बने एक मकान में चार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। घटना 30 सितंबर के रात की बताई गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ममता ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास उनका मकान है। 30 सितंबर की रात पूरा परिवार सोया हुआ था। बाहर के कमरे में एक रिश्तेदार अंकुर कटारा सोया था। रात के समय चार बदमाश अंकुर के कमरे में घुस आए और उसे हथियारों के बल पर चारपाई से बांध दिया। मारपीट कर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश अंदर सो रहे दंपति के पास पहुंचे और मारपीट कर हथियारों के बल पर घर में रखे पैसों के बारे में पूछा। जब उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने हवाई फायर कर दिया। दंपति भागकर अंदर के कमरे में पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जाते समय वे अंकुर से 12 हजार रुपये भी लूटकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें