फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। क्षेत्र के अंतर्गत गन प्वाइंट पर बाइक सवार व्यक्ति से हजारों रुपये की नकदी लूटने वाले आरोपी को सीआईए होडल ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस एक आरोपी को अगस्त में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो आरोपी फिलहाल फरार है। सीआईए इंचार्ज नरेंद्र खटाना ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि बृजभोग ढाबे के पास बाइक सवार व्यक्ति से गन प्वाइंट पर नकदी लूटने वाला आरोपी गढ़ी मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही एएसआई हरबीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नितिन उर्फ मोटा निवासी कुंडा कालोनी होडल बताया। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 21 अगस्त की रात को बाइक सवार से 45 हजार रुपये व उसके आईडी प्रूफ लूटने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी से 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें