फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने स्कूटी सवार दंपती से आभूषण और नगदी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक और दंपती से की लूटपाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। पुलिस अभी वाहनों से भरे ट्राला की लूट के मामले में बदमाशों को नही खोज पाई की बदमाश क्षेत्र में दो तीन लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे गए ।शहर से दुकान बंद कर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे हजारों की नकदी और मोबाइल लूट ली और उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी है। धमेंद्र निवासी गांव इंदाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होडल में कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान चलाता है। बुधवार की देर शाम वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जब वह गांव बोराका से नीमका के बीच पहुंचा तो पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके आगे बाइक लागाकर उसे रोक लिया। शिकायत में बताया कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की और हथियार के बल पर उससे 3 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य आवश्यक दस्तावेज लूट लिए। उसके बाद बदमाश उसके साथ मारपीट करते हुए बंधक बनाकर उसे खेतों में ले गए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाश जाते समय पीड़ित को इस मामले में शिकायत करने पर बुरा हाल करने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में बाईक सवार दो बदमाश बाबरी मोड़ के निकट स्कूटी पर आ रहे पति-पत्नी से हथियारों के बल पर पांच हजार की नगदी व सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है। पीड़ित रामबीर निवासी श्याम कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहे थे। जब वह बाबरी मोड़ के निकट पहुंचे तो बाईक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोक लिया और बदमाशों ने हथियार दिखाकर पांच हजार की नकदी और उनकी पत्नी से सोने के कंगन,चैन व कानों के कुंडल लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें